कालीबाई भील एवं देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी योजना; संशोधित अस्थाई वरीयता सूची जारी, छात्राएं 6 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगी आपत्तियां

Jul 2, 2026 - 18:42
 0
कालीबाई भील एवं देवनारायण मेधावी छात्रा स्कूटी योजना;  संशोधित अस्थाई वरीयता सूची जारी, छात्राएं 6 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगी आपत्तियां

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित अस्थाई वरीयता सूची जारी कर दी गई है। जिला नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति एवं आर.डी. गर्ल्स कॉलेज के सहायक आचार्य मान सिंह मीणा ने बताया कि सूची में अंकित सूचनाओं के संबंध में यदि किसी छात्रा को कोई आपत्ति या त्रुटि प्रतीत होती है, तो वह निर्धारित समयावधि में संबंधित महाविद्यालय को लिखित रूप में अवगत करा सकती है।
उन्होंने बताया कि जिन छात्राओं को संशोधित अस्थाई वरीयता सूची में अंकित विवरण पर आपत्ति है, वे 6 जुलाई तक अपने संबंधित महाविद्यालय में लिखित रूप से आक्षेप प्रस्तुत करें। इसके पश्चात संबंधित महाविद्यालय प्राप्त आक्षेपों की सूची तैयार कर 8 जुलाई तक रामेश्वरी देवी कॉलेज, भरतपुर स्थित जिला नोडल कार्यालय को प्रेषित करेंगे। उन्होंने सभी पात्र छात्राओं से अपील की है कि वे संशोधित अस्थाई वरीयता सूची का सावधानीपूर्वक अवलोकन करें तथा यदि किसी प्रकार की त्रुटि, तथ्यात्मक विसंगति अथवा अन्य कोई आपत्ति हो तो उसे समय रहते अपने महाविद्यालय के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका निराकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे वास्तविक पात्र छात्राओं को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है