ग्रामीण सेवा शिविर बना वरदान, विवाह प्रमाण पत्र मिलने से दंपति को मिली बड़ी राहत

Jul 2, 2026 - 18:46
 0
ग्रामीण सेवा शिविर बना वरदान, विवाह प्रमाण पत्र मिलने से दंपति को मिली बड़ी राहत

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार के जनकल्याणकारी ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए त्वरित एवं प्रभावी सेवाओं का माध्यम बन रहे हैं। वैर उपखण्ड की ग्राम पंचायत बझेरा कलां में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में एक दंपति को उसी दिन विवाह प्रमाण पत्र जारी कर राहत प्रदान की गई।
ग्राम पंचायत बझेरा कलां निवासी गोविन्द सिंह धाकड़ एवं उनकी पत्नी अलका ने शिविर में उपस्थित होकर बताया कि उनका विवाह 5 मई 2026 को हुआ था, लेकिन विवाह प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं आवश्यक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने शिविर में उपखण्ड अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर विवाह प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया। शिविर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों का त्वरित परीक्षण कर सभी औपचारिकताएँ समयबद्ध ढंग से पूरी कीं। इसके बाद उसी दिन दंपति को विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली।
विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद गोविन्द सिंह धाकड़ एवं अलका ने राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से बिना अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाए, एक ही स्थान पर सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध हो गया। इससे उनका समय और धन दोनों की बचत हुई।
यह सफलता की कहानी दर्शाती है कि ग्रामीण सेवा शिविर आमजन को सरकारी सेवाएँ उनके द्वार पर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं। समयबद्ध, पारदर्शी और जनहितकारी सेवाओं के माध्यम से राज्य सरकार की सुशासन की भावना साकार हो रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है