ग्रामीण सेवा शिविर ने बदली मजदूर परिवार की जिंदगी; भूखण्ड आवंटन से मिला अपने घर का सपना

Jul 2, 2026 - 18:47
 0
ग्रामीण सेवा शिविर ने बदली मजदूर परिवार की जिंदगी; भूखण्ड आवंटन से मिला अपने घर का सपना

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)। राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान उपलब्ध करा रहे हैं। इसका जीवंत उदाहरण ग्राम पंचायत मालौनी में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में देखने को मिला, जहाँ वर्षों से आवास की समस्या से जूझ रहे एक जरूरतमंद परिवार को भूखण्ड आवंटित कर उसके अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
उपखण्ड रूपवास की ग्राम पंचायत मालौनी निवासी नाहर सिंह पुत्र कन्हैया मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनके पास स्वयं का आवास नहीं था और परिवार को लंबे समय से आवास संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण सेवा शिविर की जानकारी मिलने पर नाहर सिंह शिविर में पहुँचे और अपनी समस्या विकास अधिकारी काजल शर्मा के समक्ष रखी। शिविर में उपस्थित विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों ने संवेदनशीलता के साथ उनकी बात सुनी तथा आवश्यक दस्तावेजों का परीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें भूखण्ड आवंटन की स्वीकृति प्रदान की।
भूखण्ड आवंटन की जानकारी मिलते ही नाहर सिंह और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी झलक उठी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान बिना किसी अनावश्यक भागदौड़ के सरल एवं पारदर्शी तरीके से हुआ है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है