लक्ष्मणगढ़ में 4 जुलाई से गूंजेगी शिव महापुराण की महिमा, तैयारियां पूरी

Jul 3, 2026 - 20:16
 0
लक्ष्मणगढ़ में 4 जुलाई से गूंजेगी शिव महापुराण की महिमा, तैयारियां पूरी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। स्थानीय जालूकी रोड, अनाज मंडी के पास स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में आगामी 4 जुलाई से भव्य श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कथा व्यास के रूप में वृंदावन से पधार रहे सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित सुरेश शास्त्री (श्री राम वृंदावन वाले) अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को शिव महिमा और दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे।

  • शनिवार को सुबह निकलेगी भव्य कलश यात्रा

 आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार, कथा महोत्सव का शुभारंभ 4 जुलाई, शनिवार को सुबह 8:15 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। मंगल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल होंगे। इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मुख्य कथा का वाचन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 10 जुलाई तक अनवरत चलेगा।

  • 11 जुलाई को होगा हवन और पूर्णाहुति

 सात दिवसीय कथा के विश्राम के अगले दिन, यानी 11 जुलाई शनिवार को प्रातः 9:15 बजे विशेष हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। इसमें यजमानों द्वारा विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी जाएंगी। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने लक्ष्मणगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमी भाई-बहनों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण करें और धर्म लाभ उठाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है