उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दीपक शर्मा ने एनसीडी कार्यक्रम की ली बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा महुवा उपखंड मुख्यालय पर स्थित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी शुक्रवार को उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) दौसा डॉ. दीपक शर्मा की अध्यक्षता में एनसीडी (NCD) कार्यक्रम की प्रगति लाने हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें डॉ दीपक शर्मा ने विस्तार से एनसीडी कार्यक्रम में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वाराएनसीडी कार्य नहीं किया जा रहा एवं राजकीय कार्य के प्रति रुचि नहीं दिखाई जा रही है, उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर गगवाना, टुडियाना, ठेकड़ा, बेरखेड़ा, रींढली, भोपरटप्पा, हड़िया, डंड, नाहिड़ा एवं साहिड़ा की कम प्रगति पर डॉ. दीपक शर्मा द्वारा गहरी नाराज़गी व्यक्त की गई, जिन्हें नोटिस देकर जवाब मांगते हुए अविलम्ब पूर्ण करने हेतु निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वा.) दौसा डॉ. दीपक शर्मा, दौसा एनसीडी नोडल अधिकारी राकेश शर्मा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित कुमार शर्मा, ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी मोनेन्द्र पाण्डेय मंडावर सीएससी प्रभारी एवं समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, समस्त ब्लॉक महुवा उपस्थित रहे।


