निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 177 मरीजों की जाच कर उपचार 102 मरीजों की एनसीडी जांच कर दिया उपचार
बावड़ी (जोधपुर/निसार गौरी) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत खारड़ा में आज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन चिकित्सा विभाग की योजना के तहत किया गया। शिविर का निरीक्षण भी किया गया।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में बीसीएमओ डॉ. दिनेश जोशी द्वारा निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शरीफ मंसूरी (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी), नरेश कुमार (सीएचओ), तुलसीराम प्रयोगशाला सहायक, सत्यानगर (एसटीएलएस), एएनएम, जीएनएम एवं अन्य चिकित्सा कर्मियों ने सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के दौरान 177 मरीजों का उपचार किया गया, जिनमें 102 मरीजों की एनसीडी जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही 26 पीएम-जेएवाई ( कार्ड बनाए गए।चिकित्सा विभाग द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण किया गया। शिविर में ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।


