विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण
बावड़ी (निसार गौरी) जोधपुर क्षेत्र के करवड़ पुलिस थाने में एक विवाहिता ने एक व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और ब्लैकमेल का मामला दर्ज कराया है।
पीड़िता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया तथा उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। साथ ही, घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके पति की हत्या करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
करवड़ थाना प्रभारी एवं पुलिस निरीक्षक परमेश्वरी विश्नोई ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए करवड़ थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


