सैटेलाइट अस्पताल के डाक्टर के कमरे का छत्त का प्लास्टर गिरा; चिकित्सक और एक युवती रोगी आंशिक रूप से घायल

Jul 6, 2026 - 19:12
Jul 6, 2026 - 20:04
 0
सैटेलाइट अस्पताल के डाक्टर के कमरे का छत्त का प्लास्टर गिरा;  चिकित्सक और एक युवती रोगी आंशिक रूप से घायल

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर शहर के काले कुए पर स्थित राजकीय सैटेलाइट अस्पताल में एक चिकित्सक के कमरे की छत्त का प्लास्टर अचानक भरभराकर धमाके की आवाज के साथ नीचे गिर गया।जिससे कमरे में रोगियों को देख रहा चिकित्सक और दिखाने आई रोगी युवती जख्मी हो  गए।आवाज सुनकर अस्पताल मे हडकंप मच गया। घायल चिकित्सक और युवती का अस्पताल मे मौजूद अन्य चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सैटेलाइट अस्पताल के कमरा नंबर सात मे चिकित्सक डाक्टर सीताराम रोगियों को देख रहे थे तभी अचानक छत्त के उपर का प्लास्टर पंखे सहित नीचे आ गिरा जिससे डाक्टर सीताराम और दिखाने आई युवती घायल हो गई। 
गौरतलब रहे की अस्पताल की जर्जर अवस्था और स्थिति के बारे मे सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभागीय अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को लिखित मे अवगत कराने के साथ दर्जनों बार शिकायत देने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं देने से अस्पताल के हालात खराब हो रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है