महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकाली शोभायात्रा महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न मिले - हुड़ला

Apr 11, 2023 - 15:46
 0
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर निकाली शोभायात्रा महात्मा ज्योतिबा फुले  को भारत रत्न मिले - हुड़ला

महुआ ,दौसा(अवधेश कुमार अवस्थी )

महुआ 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर सैनी समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा महुआ के मुख्य बाजार सहित सैनी मोहल्ला होते हुए भरतपुर रोड सैनी धर्मशाला  पहुंची दौरान शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया कार्यक्रम के दौरान महुआ  विधायक ओम प्रकाश हुडला द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देने की मांग की गई इस दौरान वहां पहुंचे पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने महात्मा ज्योतिबा फूले की प्रतिमा को पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद लिया इस दौरान सैनी समाज की पंच पटेलों द्वारा विधायक ओमप्रकाश हुडला व पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा का माला साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया

वही मंडावर में आयोजित सैनी समाज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए विधायक ओमप्रकाश हुडला ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक उत्थान के लिए किए गए कार्य अप्रीतम है उनके लिए उन्हें भारत रत्न दिया जाए उन्होंने मांग की की केंद्र सरकार को जल्द से जल्द महात्मा ज्योतिबा फुले को भारत रत्न देना चाहिए इससे पूर्व में विधायक हुडला ने  जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मैं उन्हें पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा   कि आपके लिए जो अभी सैनी समाज का छात्रावास बन रहा है उसके लिए मैं जो भी सरकारी स्तर या व्यक्तिगत स्तर पर कार्य उसके सौंदर्यीकरण तथा निर्माण के लिए कर सकूंगा  इसके साथ ही उन्होंने सैनी छात्रावास मंडावर के लिए लगभग 33 लाख की लागत से ट्यूबवेल और पाइप लाइन साथ ही सैनी छात्रावास महवा के लिए भी 33 लाख की लागत से ट्यूबबेल और पाईप लाईन के कार्य की स्वीकृति जारी होने की बात कही उन्होंने सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती को  अवकाश को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर खुशी जताई उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले विकास बोर्ड की स्थापना की गई है माननीय मुख्यमंत्री महोदय से उसके अध्यक्ष और बाकी सदस्यों की नियुक्ति करने के लिए मिलूंगा और उनसे विनम्रता पूर्वक आग्रह करूंगा मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में महात्मा ज्योतिबा फुले विकास बोर्ड के अध्यक्ष और बाकी सदस्यों की नियुक्ति हो सकेगी और हमारे समाज को एक मुखी होकर आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा विधायक हुडला ने महवा में महात्मा ज्योतिबा फुले की मूर्ति का अनावरण कर आयोजित शोभायात्रा में भाग लिया इस अवसर पर दुलीचंद सैनी रूप सिंह सैनी  खेमा सैनी शेर सिंह सैनी सहित सैनी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक पदाधिकारी मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................