गायत्री नगर में 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक मनाया
जयपुर (कमलेश जैन) श्री दिगंबर जैन मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 6 जून को प्रातः 6:15 बजे प्रथम अभिषेक, शांति धारा करने का सोभाग्य सोधर्म इंद्र बनकर अशोक मनीष बडजात्या परिवार को प्राप्त हुआ, तत्पश्चात 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक बडे ही धूम धाम व भक्ति के साथ मनाया।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह ने अवगत कराया कि गायत्री नगर में प्रत्येक तीर्थंकरों का मोक्ष कल्याण धूमधाम से मनाया जाता है, इसी श्रंखला में 13 वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक के अवसर पर सोधर्म इंद्र परिवार ने सामूहिक रूप से निर्वाण लाडू चढाया। युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि निर्वाण लाडू के पश्चात उपस्थित श्रेष्ठियों, समाज के गणमान महानुभाव, महिला - पुरूषों ने सामुहिक आरती की।
इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सोधर्म इन्द्र परिवार का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। समस्त मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं. अजीत शास्त्री द्वारा संपन्न कराई गई, मंदिर प्रबन्ध समिति ने उनके जन्मदिन पर तिलक, माला, दुपट्टा, पगडी पहनाकर हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया।
मोक्ष कल्याणक के अवसर वरिष्ट एडवोकेट विमल जैन, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, मंत्री राजेश बोहरा, संयुक्त मंत्री संजय ठोलिया, कोषाध्यक्ष राकेश छाबडा, सारसमल झांझरी ,राकेश पाटोदी,बसन्त बाकलीवाल, सन्तोष गंगवाल, दीपेश छावड़ा संतोष वांसकोवाले, अशोक रावका, अशोक मालपुरा वाले, आदि श्रेष्ठियों के साथ सैंकडों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित होकर लड्डू चढ़ाया। सभा का संचालन अरुण शाह ने व सभी का आभार व्यक्त किया।


