केसरी नंदन व्यायाम शाला की दो बेटियों ने बढ़ाया भीलवाड़ा का मान; माया ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता कांस्य

Jul 15, 2026 - 17:54
 0
केसरी नंदन व्यायाम शाला की दो बेटियों ने बढ़ाया भीलवाड़ा का मान; माया ने राष्ट्रीय कुश्ती में जीता कांस्य

गुरला (बद्रीलाल माली)भीलवाड़ा की केसरी नंदन व्यायाम शाला की दो बेटियों ने एक साथ शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर गौरव बढ़ाया तो दूसरी ने खेल कोटे से सरकारी नौकरी हासिल की।

माया ने दिलाया कांस्य पदक  
केसरी नंदन व्यायाम शाला के अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रशिक्षक जगदीश जाटने बताया कि हरियाणा के एमडीयू खेल परिसर, रोहतक में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय अंडर-23 सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में भीलवाड़ा की माया पहलवान ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। माया ने राजस्थान को कांस्य पदक दिलाकर जिले को गौरवान्वित किया।अंजलि बनी राजस्थान पुलिस में सिपाही 
व्यायाम शाला की ही राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान अंजलि साहू का खेल कोटे से राजस्थान पुलिसमें चयन हुआ है। अंजलि ने कड़ी मेहनत से सरकारी सेवा प्राप्त कर अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी है।प्रशिक्षक जगदीश जाट ने बताया कि इससे पहले भी व्यायाम शाला की मनीषा माली का भारतीय सेना में स्पोर्ट्स कोटे से चयन हो चुका है संघ और गणमान्यों ने दी बधाई इस उपलब्धि पर राजस्थान कुश्ती संघ के प्रधान राजीव दत्ता और महासचिव उम्मेद सिंह झांझरिया ने दोनों खिलाड़ियों को हर सुविधा देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान कुश्ती संघ हमेशा खिलाड़ियों के साथ है।
केसरी नंदन व्यायाम शाला के संरक्षक राधेश्याम बहेड़िया अध्यक्ष सुवाल जाट नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, सचिव अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष महेश पांडे, भारतीय रेलवे के डिप्टी सीटीआई रतनलाल जाट, जिला खेल अधिकारी हेमेंद्र सिंह राणावत सहित कई गणमान्य लोगों ने दोनों पहलवानों और प्रशिक्षक जगदीश जाट को बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है