नरसिंहपुरा गुरला में 16 से 22 जुलाई तक होगी श्री मदभागवत कथा
गुरला:-(बद्रीलाल माली ) नरसिंहपुरा गुरला में मोरी परिवार के तत्वावधान में श्री मदभागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा 16 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक होगी। कथा वाचन पूज्य पंडित माणक चंद मेनारिया करेंगे। स्व. श्री डालचन्द जी मोरी और स्व. श्रीमती रामकन्या बाई की स्मृति में किया जा रहा है।
आयोजक भेरू लाल माली ने बताया कि कथा का शुभारंभ 16 जुलाई को सायं 5 बजे कलश यात्रा एवं पोती यात्रा के साथ होगा। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।कथा में धर्म, भक्ति और संस्कारों पर प्रवचन होंगे। आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है। मोरी परिवार ने सभी धर्मप्रेमियों से कथा में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।


