करवा चौथ पर महिलाओं ने उपवास रखकर सुनी चौथ माता की कथा:नवविवाहिताओं में व्रत को लेकर खास उत्साह दिखने को मिला
कठूमर/ दिनेश लेखी। कस्बे सहित आसपास के गांवों में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
कस्बे में सुहागिनी महिलाओं व युवतियों ने अपने हाथों में मेंहदी रचाई तथा सोलह श्रृंगार कर दिनभर निर्जल निराहार रहकर उपवास रखा और व्रत का संकल्प लेकर शाम को करवा चौथ पर भगवान शिव गौरी पार्वती, गणेश जी कार्तिकेय, चन्द्र भगवान की पूजा अर्चनाकर कथा सुनी।
वही चांद उगने पर परम्परानुसार चांद को अर्घ्य दिया और छलनी में से चांद के दर्शन किए तथा अपने पति की लंबी उम्र की कामना भी की। इस मौके पर पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार भी दिए। नवविवाहिताओं में व्रत को लेकर खास उत्साह दिखने को मिला।
इस मौके पर आशा लेखी, संतोष देवी अध्यापिका, पिंकी लेखी अध्यापिका, चंद्रवती, आशा, बबिता देवी आदि महिलायें मौजूद थी।