हरिद्वार से तीसरी रथ कांवड़ लाने ईंदपुर से 20 श्रद्धालुओं का दल रवाना, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक

Aug 2, 2026 - 18:11
 0
हरिद्वार से तीसरी रथ कांवड़ लाने ईंदपुर से 20 श्रद्धालुओं का दल रवाना, 11 अगस्त को होगा जलाभिषेक

गोविंदगढ़ (अलवर) गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत इंदपुर से रविवार को तीसरी बार हरिद्वार से रथ कांवड़ लाने के लिए 20 कांवड़ यात्रियों का दल रवाना हुआ। यात्रा से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और हर-हर महादेव व भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के बीच कांवड़ यात्रियों ने हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों को फलाहार और जलपान कराया तथा यात्रा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री भेंट कर मंगलमय यात्रा की कामना की। कांवड़ यात्रा दल के रवाना होने से पहले पूरे गांव में शिव भक्ति का माहौल देखने को मिला।

ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए ग्रामीण हर-हर महादेव के जयघोषों के साथ गांव की सीमा तक पहुंचे और यात्रा दल को विदाई दी।

कांवड़ यात्रियों ने बताया कि वे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर 11 अगस्त को वापस लौटेंगे। उसी दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का सामूहिक रूप से गंगाजल से अभिषेक किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................