निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी की सभा का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) प्रदेश में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस पार्टी द्वारा कस्बे की श्री सार्वजनिक पुस्तकालय में सभा का आयोजन किया गया। इकबाल खान जिला सचिव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लाल मोहम्मद ने बताया कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का कार्य शुरू हो गया है। सभा में राजगढ़ - लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष प्रकाश गंगावत विधानसभा प्रभारी योगेश मेहता जिला प्रभारी माया सुवाल रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान उपस्थित रहे।
सभी समाजों को साथ लेकर उतरेंगे चुनाव मैदान में - क्षेत्रीय विधायक मांगेलाल मीणा ने कहा कि पार्टी का कहना है कि इस बार निकाय और पंचायत चुनाव में सभी वर्गों को पर्याप्त भागीदारी दी जाएगी। पार्टी युवाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आदिवासी और अन्य सभी समाजों को साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
सभी एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव -कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कांग्रेस प्रदेश में होने वाले निकाय और पंचायत चुनाव के जरिए संगठन को और मजबूत करने मे कार्यकर्ता सहयोग करें, ताकि इस मजबूती को आगामी विधानसभा चुनाव तक बरकरार रखा जा सकें।पार्टी ने ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं को लगातार सक्रिय रहने और सभी वर्गों के बीच पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष नवीन शर्मा,छोटेलाल मास्टर, फूल सिंह मीणा, रिंकल मीणा, जिला सचिव इकबाल खान,मोहम्मद रफीक, पूर्व सरपंच बच्चूराम तिवाड़ी, मंगतू विजय, डॉक्टर नंदराम पैंगोरिया भगवान विजय पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विशाल बसवाल, विजय मीणा, तेजपाल, लालमोहम्मद, सुवालाल,रमन,सौदान प्रजापत,जोमदीन,सद्दाम जोरवाल, चेतन शर्मा, महेंद्र, गोपेश,जकावत खान आदि सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

