सनातन धर्म केवल आस्था नही , बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्वति- बालकदास महाराज

Aug 2, 2026 - 18:09
 0
सनातन धर्म केवल आस्था नही , बल्कि जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्वति- बालकदास महाराज

हलैना (विष्णु मित्तल) धर्म जागरण समन्वय जिला भरतपुर के अधीनस्थ शाखा नदबई की ओर से गांव हन्तरा स्थित गूंगा वाली आश्रम के निकट जिला स्तरीय सन्त-महात्मा चिंतन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से आए सन्त-महात्माओं ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सन्त एवं मानव सेवा, देशभक्ति, भारतीय संस्कृति और गौवंश संरक्षण जैसे विषयों पर विचार-मंथन किया।

सम्मेलन में उपस्थित सन्तों और धर्म जागरण कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गांव-गांव जाकर सनातन धर्म, रामायण और गीता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही सन्तों, राजा-महाराजाओं, महापुरुषों और शहीदों के जीवन से आम नागरिकों को परिचित कराया जाएगा। देशभक्ति, हिन्दुत्व, मानव सेवा, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और गौवंश रक्षा के लिए भी जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता अलवर जिले के गोविन्दगढ़ उपखंड के गांव नायणा स्थित श्री गोपाल जी महाराज आश्रम के महामण्डलेश्वर बालकदास महाराज रहे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था या मान्यता नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सम्पूर्ण पद्धति है। इसके सिद्धांत अनादिकाल से वर्तमान समय तक प्रासंगिक हैं और भविष्य में भी रहेंगे। वेद, उपनिषद, भागवत, रामायण, गीता और महाभारत जैसे ग्रंथ सनातन धर्म के प्रमुख आधार हैं।

महामण्डलेश्वर बालकदास महाराज ने कहा कि सनातन धर्म धार्मिक दृष्टिकोण के साथ-साथ वैज्ञानिक और दार्शनिक दृष्टि भी प्रस्तुत करता है। आज देश और समाज सन्त समाज की वाणी, ज्ञान, मंथन, तपस्या और भक्तिभाव की ओर देख रहा है। सन्त समाज को देश एवं समाज हित में जीवन समर्पित कर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और गौवंश संरक्षण के कार्य में आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सन्त समाज की भक्ति, सेवा, ज्ञान और भारतीय संस्कृति से जुड़ी शिक्षाओं को जानने के लिए विदेशों में भी लोग उत्सुक हैं और अनेक लोग सनातन धर्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

सम्मेलन में गूंगा वाली आश्रम के महामण्डलेश्वर किशन गिरी महाराज, श्री वनखण्डी आश्रम हलैना के श्रीमहन्त महावीर गिरी, सन्त बलवीरदास महाराज, श्री नृसिंह भगवान मंदिर के महन्त हरीदास महाराज, श्री मनीराम बाबा मंदिर के महन्त कृपा गिरी महाराज, गूंगा वाली आश्रम के सन्त महेन्द्र गिरी, कठूमर के सन्त राजगिरी महाराज, मीठा नगला के सन्त प्रेमनाथ महाराज सहित अनेक सन्त उपस्थित रहे।

धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक मोहन सिंह, विभाग संयोजक नत्थन सिंह डागर, सह संयोजक हम्भीर सिंह, शाखा नदबई के खण्ड संयोजक मक्खन सिंह, उप संयोजक विजयपाल सिंह, वैर के खण्ड संयोजक प्रमोद कुमार शास्त्री, भुसावर के खण्ड संयोजक वीरेन्द्र सिंह पथैना, चेतराम सिंह, साक्षी कुंतल और दीपा चौधरी सहित अन्य लोगों ने भी सनातन धर्म, सन्त सेवा, मानव सेवा, गौ पालन और गौवंश संरक्षण पर विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन में भरतपुर जिले के अलावा डीग, धौलपुर, दौसा, अलवर, मथुरा, जयपुर, सवाई माधोपुर, पलवल, नूंह और आगरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सन्त, सनातन धर्म प्रचारक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................