भरतपुर: ग्रामीण विकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, वीसी के जरिए जुड़ेंगे अधिकारी

Aug 3, 2026 - 18:34
 0
भरतपुर: ग्रामीण विकास विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक, वीसी के जरिए जुड़ेंगे अधिकारी

भरतपुर (03 अगस्त) कोश्लेंद्र दत्तात्रेय

शासन सचिव, ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में मंगलवार (4 अगस्त) को भरतपुर संभाग के सभी जिलों की एक महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलने वाली यह बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से आयोजित होगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मृदुल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मैराथन बैठक में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, क्रियान्वयन और 'वीबी जीरामजी' योजना के कन्वर्जेंस की गहन समीक्षा की जाएगी।

त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जुड़ेंगे अधिकारी: बैठक के सुचारू संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं:

  • संभाग स्तरीय अधिकारी: भरतपुर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में भौतिक रूप से मौजूद रहेंगे।

  • जिला स्तरीय अधिकारी: अपने-अपने संबंधित जिलों के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (DOIT) कक्ष से वीसी के माध्यम से जुड़ेंगे।

  • ब्लॉक स्तरीय अधिकारी: संबंधित पंचायत समितियों के डीओआईटी केंद्रों से ऑनलाइन बैठक में शिरकत करेंगे।

दिनभर चलने वाली इस बैठक के माध्यम से ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में तेजी लाने और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................