भरतपुर में खाद्य सुरक्षा का बड़ा दायरा: 2.35 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ
भरतपुर (03 अगस्त) कोश्लेंद्र दत्तात्रेय
राज्य सरकार द्वारा समाज के वंचित एवं पात्र परिवारों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत भरतपुर जिले में बड़े पैमाने पर लाभार्थियों को जोड़ा गया है।
जिला रसद अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने अब तक पूरे प्रदेश में लगभग 4.30 करोड़ से अधिक जरूरतमंद व पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजना के दायरे में ला दिया है। इसी क्रम में भरतपुर जिले में अब तक 2,35,034 पात्र लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा का सीधा लाभ प्रदान किया जा चुका है।
जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जुड़ रहे लाभार्थी: रसद अधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को सरकार की अन्य प्रमुख सामाजिक सुरक्षा एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सुगमता से मिलने लगा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिले का कोई भी पात्र एवं जरूरतमंद परिवार खाद्य सुरक्षा के लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया जा रहा है।

