प्रतिभाओं को निखारने की पहल: 25 अगस्त तक करें आवेदन, 10वीं-12वीं के टॉपर्स और नीट क्वालिफायर्स होंगे 30 अगस्त को सम्मानित

Aug 3, 2026 - 18:49
 0
प्रतिभाओं को निखारने की पहल: 25 अगस्त तक करें आवेदन, 10वीं-12वीं के टॉपर्स और नीट क्वालिफायर्स होंगे 30 अगस्त को सम्मानित

बारां (3 अगस्त) शाहिद इकबाल भाटी   अंजुमन इत्तेहाद-ए-बाहमी, जिला बारां की ओर से जिले के मेधावी मुस्लिम छात्र-छात्राओं और युवाओं को सम्मानित करने के लिए जिला स्तरीय 'अवार्ड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोग्राम-2026' का आयोजन आगामी 30 अगस्त (रविवार) को किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे अंजुमन चौराहा स्थित अंजुमन मैरिज हॉल में आयोजित होगा।

अंजुमन के जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इन मापदंडों के आधार पर होगा चयन:

  • 10वीं बोर्ड: 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।

  • 12वीं बोर्ड: 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।

  • ग्रेजुएशन: 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक।

  • धार्मिक शिक्षा: वर्ष 2026 में हाफिज़, आलिम, कारी एवं मुफ़्ती की डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थी।

  • प्रतियोगी परीक्षाएं एवं सेवाएं: नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी और वर्ष 2026 में सरकारी सेवा में चयनित/नियुक्त युवा।

अंजुमन के सदर आबिद हुसैन अंसारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, धार्मिक अध्ययन और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाना और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

25 अगस्त तक जमा कराने होंगे दस्तावेज: सम्मान समारोह में भाग लेने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी अपनी अंकतालिका (मार्कशीट) या संबंधित प्रमाण-पत्र की प्रति 25 अगस्त 2026 तक जमा करा सकते हैं। दस्तावेज जमा कराने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं:

  1. भारत मेडिकल स्टोर (धर्मादा चौराहा, मांगरोल रोड)

  2. अंजुमन इस्लामिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (अंजुमन चौराहा)

  3. कौसर बुक डिपो (मस्जिद बारा भाईयां के नीचे, तालाबपाड़ा)

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए प्रोग्राम कन्वीनर अब्दुल मतीन एवं हाजी इकबाल हुसैन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजकों ने जिले की सभी पात्र प्रतिभाओं से समय पर दस्तावेज जमा कराकर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................