खातियों की ढाणी में डाक कावड़ के आगमन पर भव्य स्वामणी प्रसादी का आयोजन, महामंडलेश्वर का किया स्वागत
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव): उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव के पास स्थित खातियों की ढाणी में सावन के पवित्र महीने के उपलक्ष्य में भगवान शंकर के मंदिर परिसर में वार्षिक स्वामणी प्रसादी कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। स्थानीय युवाओं द्वारा निष्ठापूर्वक लाई गई डाक कावड़ के उपलक्ष्य में इस धार्मिक आयोजन का आयोजन किया गया था।
आयोजन की जानकारी देते हुए अशोक जांगिड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खातियों की ढाणी के युवाओं ने सावन माह में डाक कावड़ यात्रा पूरी की। कावड़ यात्रा के सफल समापन पर मंदिर परिसर में भव्य स्वामणी प्रसादी रखी गई, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुँचकर प्रसादी ग्रहण की और बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के दौरान झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सीताराम दास महाराज का युवाओं द्वारा जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया।
इस पावन अवसर पर बाबूलाल जांगिड़, लक्ष्मण जांगिड़, पाचूराम जांगिड़, रवि जांगिड़, महेश जांगिड़, विकास जांगिड़, अशोक जांगिड़, पंकज जांगिड़, राहुल जांगिड़, अंकित जांगिड़ सहित जांगिड़ समाज तथा आसपास के क्षेत्रों से आए विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

