विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का नागरिक अभिनंदन; वरिष्ठों ने दिया एकजुटता का संदेश

Aug 19, 2026 - 17:31
 0
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर वरिष्ठ फोटोग्राफरों का नागरिक अभिनंदन; वरिष्ठों ने दिया एकजुटता का संदेश

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर दादू पार्क जमात में 'उदयपुरवाटी फोटोग्राफर समिति' की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फोटोग्राफी कला के संवर्धन पर चर्चा के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ फोटोग्राफरों का भावभीना अभिनंदन किया गया।

​समारोह की अध्यक्षता पुरुषोत्तम भट्ट ने की। इस अवसर पर समिति के संरक्षकों— प्रभु दयाल कुमावत, सांवरमल सैनी, पुरुषोत्तम भट्ट एवं ब्रह्मानंद सैनी द्वारा वरिष्ठ फोटोग्राफर मदन लाल कुमावत तथा जगदीश प्रसाद कुमावत का साफा व माला पहनाकर, कंबल, अंगवस्त्र, श्रीमद्भगवद्गीता एवं संत प्रेमानंद जी महाराज का छायाचित्र भेंट कर नागरिक सम्मान किया गया। समिति के सभी युवा व वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मानित बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

​समिति अध्यक्ष दीपक स्वामी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व फोटोग्राफी दिवस कला, शिल्प और विज्ञान का एक बड़ा उत्सव है, जिसे सभी फोटोग्राफरों को एकजुट होकर मनाना चाहिए। उपाध्यक्ष सुरेश सैनी ने फोटोग्राफी की तकनीक और इस कला को गढ़ने वाले अग्रदूतों के योगदान को याद किया।

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण युवा और वरिष्ठ फोटोग्राफरों द्वारा खींचे गए छायाचित्रों की प्रदर्शनी रही, जिसमें बेहतरीन कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। सम्मानित वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने अपने संबोधन में समिति के सभी सदस्यों को सदैव संगठित रहने और एक-दूसरे की मदद करने का मार्गदर्शन दिया।

​समारोह में अनिल तंवर, हिमांशु कुमावत, कमलेश कुमावत, रमेश कुमावत, अशोक सैनी, प्रभु दयाल सैनी, नरेंद्र चेजारा, विकास कुमावत, कमल सैनी, गोविंद सैनी, सुशील कुमावत, राम सिंह, विजय कुमार, सुनील सैनी, गणेश कुमार, मूलचंद सैनी, बाबूलाल, अनिल सैनी, महेश सैनी, विकास सैनी, सुमेर सैनी, अमित सैनी, अभिषेक सोनी सहित नगर के अनेक फोटोग्राफर मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................