आमजन को सुगम,पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता

Aug 19, 2026 - 17:35
 0
आमजन को सुगम,पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना प्राथमिकता


भरतपुर,(कौशलेंद्र दत्तात्रेय)। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2017 बैच के अधिकारी अरविंद शर्मा ने भरतपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के पद का कार्यभार 17 अगस्त, सोमवार को संभाल लिया।
 शर्मा को प्रशासनिक क्षेत्र में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव रहा है। इससे पूर्व वे अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन), दौसा के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने उपखंड अधिकारी के रूप में लाखेरी, मनोहरथाना, भवानीमंडी, अकलेरा, फागी, आबूरोड़, पिड़ावा एवं सरवाड़ सहित विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद शर्मा ने कहा कि आमजन को सुगम, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण तथा विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को समयबद्ध गति प्रदान की जाएगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।
 शर्मा ने कहा कि प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................