ईपी. के टैलेंट सर्च एग्जाम का आज हुआ पोस्टर विमोचन
खैरथल (हीरालाल भूरानी) इंजीनियर्स पॉइंट स्कूल खैरथल द्वारा आयोजित ई.पी. टैलेंट सर्च एग्जाम कम स्कॉलरशिप टेस्ट 2027 का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया गया। ई. पी. स्कूल निदेशक आजाद चौधरी ने बताया कि इस एग्जाम में 3 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप और 15 लाख रूपए की नकद पुरुस्कार व बहुत सारे उपहार भी दिए जाएंगे। यह टैलेंट सर्च एग्जाम 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में कक्षा 1 से 8 वीं क्लास तक के किसी भी स्कूल के और किसी भी बोर्ड के बच्चे भाग ले सकते है। प्रथम चरण का एग्जाम 27 सितंबर 2026 को आयोजित कराया जाएगा। द्वितीय चरण में कक्षा 9 से 12 वीं क्लास के बच्चे इस एग्जाम में भाग ले सकते है। यह एग्जाम 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम प्रारम्भ होने का समय प्रातः 10 बजे का होगा।
इसलिए आप समय से पहुंचे। कक्षा 1 से 4 तक का प्रथम पुरुस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों को 3100 रुपए का, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 2100 रुपए का और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 1100 रुपए का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। कक्षा 5 से 7वीं क्लास के प्रथम पुरुस्कार प्राप्त करने बच्चों को 5100 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 1100 रुपए का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। कक्षा 8वीं, 9वीं, 11वीं कला और वाणिज्य वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 11000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 5100 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 3100 रुपए का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 51000 रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 21000 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को 11000 रुपए का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 1 लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 51000 रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे को 21000 रुपए का नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। इनके आलावा बहुत सारे उपहार भी दिए जाएंगे। आपको इस प्रकार के एग्जाम अवश्य देने चाहिए ।
ई. पी. स्कूल प्रधानाचार्य आचार्य राजेश कुमार ने बताया कि इस एग्जाम का फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से भरा जा सकता है। ऑनलाइन भरने के लिए आपको EP स्कूल के मोबाइल नंबर 8696737231 पर ईपी लिखकर व्हाट्सएप पर मैसेज भेजना होगा। तब आपको वहाँ पर एक गूगल फॉर्म प्राप्त होगा, उसे आप आसानी से भर सकते है। दूसरा तरीका यह है कि आप स्कूल में आकर फॉर्म भर सकते हैं । यह एग्जाम ऑब्जेक्टिव प्रकार का होगा, जिसमे नकारात्मक अंकन किया जाएगा। इस एग्जाम के फॉर्म भरने की कोई फीस नहीं है। यह एकदम निःशुल्क रखा गया है। कक्षा 10वीं में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, मानसिक योग्यता विषय को रखा गया है और 11 वीं विज्ञान वर्ग में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषय होंगे। कला वर्ग में भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित अथवा कंप्यूटर विषय होंगे। वाणिज्य वर्ग में लेखाशास्त्र, व्यावसायिक प्रबंधन, गणित, अर्थशास्त्र अथवा कंप्यूटर विषय रखे गए है। द्वितीय चरण जो कक्षा 9 से 12वीं क्लास के बच्चों का होगा उसके लिए दूर दराज से आने वाले बच्चों के लिए एग्जाम सेंटर ई. पी. स्कूल खैरथल के अतिरिक्त लक्ष्मणगढ़, अलवर, बानसूर भी बनाए जाएंगे। खैरथल के आसपास 20-25 किलोमीटर तक के बच्चों को वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आपको इस प्रकार के एग्जाम जरूर देने चाहिए।

