लायंस क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
लायंस क्लब राजगढ़ की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के पदस्थापना अधिकारी पीएमजेएफ लायन विनोद गोयल ने विधिवत रूप से नई टीम को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर दायित्व सौंपा।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन लोकेश रावत, सचिव लायन एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा एवं कोषाध्यक्ष लायन सुरेश सैन सहित कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने अपने-अपने पद का पदभार ग्रहण किया।
समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के सचिव लायन एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बीते सत्र के दौरान चलाए गए विभिन्न सामाजिक व सेवा कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगामी सत्र में इन सेवा गतिविधियों को और अधिक व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा।
मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र मदान ने लायंस क्लब राजगढ़ के प्रयासों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को बधाई दी और समाज हित में नए आयाम स्थापित करने का आह्वान किया।
'नेकी की दुकान' बने स्थायी सेवा प्रकल्प
पदस्थापन अधिकारी लायन विनोद गोयल ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से 'नेकी की दुकान' पहल को कुछ दिनों तक सीमित न रखकर इसे वर्षभर चलने वाले स्थायी प्रकल्प के रूप में विकसित करने पर जोर दिया, ताकि जरूरतमंदों को निरंतर सहायता मिल सके।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता शशि गोयल, डीएसपी देशराज कुलदीप, वीरेंद्र दाधीच और प्रदीप महावर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

