भारत विकास परिषद का वन विहार व दार्शनिक भ्रमण:डॉ. मोनिका विजय को साफा व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मान
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ के तत्त्वावधान में आयोजित वन विहार एवं दार्शनिक भ्रमण कार्यक्रम हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान परिषद सदस्यों ने प्राकृतिक एवं दार्शनिक स्थलों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के विशेष अवसर पर भारत विकास परिषद की सचिव श्रीमती मोनिका विजय को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर भव्य रूप से सम्मानित किया गया। परिषद के सदस्यों ने उन्हें माल्यार्पण कर, पारंपरिक साफा पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि श्रीमती मोनिका विजय की यह शैक्षणिक उपलब्धि न केवल उनके लिए बल्कि संपूर्ण परिषद परिवार के लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

