उदयपुरवाटी में सोमवार हर्षोल्लास से मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, खेल मैदान स्थित मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा

Sep 13, 2026 - 19:35
 0
उदयपुरवाटी में सोमवार हर्षोल्लास से मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी, खेल मैदान स्थित मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा

 उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) कस्बे में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। भगवान गणेश के जन्मोत्सव को लेकर कस्बेवासियों और आसपास के ग्रामीण इलाकों के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

गणेश चतुर्थी के अवसर पर कस्बे के मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रद्धालु सुबह से ही महाआरती और दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगेंगे।

  • खेल मैदान गणेश मंदिर में दिनभर जुटेंगे श्रद्धालु

कस्बे में पांच बत्ती के नजदीक खेल मैदान स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

  • दोपहर 12:15 बजे से विशाल भंडारा

गणेश सेवा समिति से मिली जानकारी के अनुसार, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दोपहर 12:15 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिनभर श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रसादी ग्रहण करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................