उदयपुरवाटी में राष्ट्रसुख, समृद्धि और विश्व शांति के लिए गायत्री मंत्र जाप एवं दीप यज्ञ आयोजित

Sep 21, 2026 - 15:26
 0
उदयपुरवाटी में राष्ट्रसुख, समृद्धि और विश्व शांति के लिए गायत्री मंत्र जाप एवं दीप यज्ञ आयोजित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा उदयपुरवाटी के तत्वाधान में वंदनीय माताजी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भूरीकुड़ी स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ में राष्ट्रसुख, समृद्धि एवं विश्व शांति हेतु विशेष 'गायत्री मंत्र जाप' एवं 'दीप यज्ञ' का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आचार्य का दायित्व निभाते हुए बजरंग लाल सोनी ने आहुतियां संपन्न कराईं और उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने वंदनीय माताजी के आदर्शों व उपदेशों का स्मरण करते हुए सभी से उनके बताए मार्ग पर चलने और अपने सामाजिक तथा आध्यात्मिक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि माताजी के विचार आज के समय में विश्व शांति की स्थापना के लिए बेहद प्रासंगिक और आवश्यक हैं।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और 'युग निर्माण सत्संकल्प' का सामूहिक पठन भी करवाया गया। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद तंवर, रतनलाल सैनी, अशोक कुमार दायमा, नीतू सैनी, देविका सैनी, डिंपल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोगों एवं श्रद्धालुओं ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................