डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

Oct 9, 2025 - 13:43
 0
डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने ग्रामीण सेवा शिविर का किया निरीक्षण

झुंझुनूं (अरुण कुमार)
 डिप्टी सीएमएचओ डॉ भंवर लाल सर्वा ने गुरुवार को ग्राम पंचायत तोलियासर में आयोजित ग्राम सेवा शिविर का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ सर्वा ने कैंप में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेकर समीक्षा की ओर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कैंप में आने वाले सभी 30 पल्स आयु वर्ग के लोगों की बीपी शुगर की जांच कर पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए उन्होंने बताया कि जो भी लोग बीपी शुगर के रोगी रूप में मिले उन्हें फ़ोलोअप में बुलाकर उपचार शुरू करवाया जाना सुनिश्चित करें साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया जाए और योग सत्र में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। डिप्टी सीएमएचओ ने पीएचसी की सेवाओं की जानकारी ली और मौसमी बीमारियो की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इसके बाद डॉ सर्वा ने ब्लॉक मंडावा में आयोजित शिविर का अवलोकन कर निर्देश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................