राजपुर बड़ा में हुआ वार्षिक आम सभा का आयोजन
सकट क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में सोमवार को जाग्रति सीएलएफ राजपुर बड़ा की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे कलस्टर की 433 महिलाओ ने भाग लिया I सभा के दौरान कलस्टर की अध्यक्ष संगीता ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट सांझा की जिसका सर्व सम्मति से अनुमोदन किया साथ ही संगीता ने बताया की जाग्रति सीएलएफ का वितीय वर्ष 2025-26 का शुद्ध लाभ 10,82,000 रूपये हुआ है I आम सभा के दौरान तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर नए कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया I
कलस्टर मैनेजर शारदा ने आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना सांझा करते हुए 200 समूहो को बैंक लोन करवाने, तेल मिल व मसाला यूनिट लगाने 250 बालिकाओं का सुकन्या समृधि योजना में खाता खुलवाने के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आजीविका संवर्धन की सुविधाए उपलब्ध करवाने का विजन प्रस्तुत किया I साथ की पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर पंचायत की ग्राम सभाओ में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करना एवं विकास कार्यों में सीएलएफ की भूमिका निभाने की बात कहीं I सेंटर फॉर माईक्रोफाइनेंस एवं राजीविका स्टेट ऑफिस से उपस्थित प्रोशान्तो मंडल ने जाग्रति सीएलएफ के कार्यों की सराहना करते हुए बताया की जाग्रति सीएलएफ ने बहुत कम समय में अच्छी उपलब्धिया हासिल की है I आम सभा के दौरान जाग्रति सीएलएफ की समस्त कार्यकारिणी, स्टाफ एसवीईपी से योगेश शर्मा, ब्लाक पीए एमआईएस विनीत वशिष्ठ, एफपीसी लेखापाल मुरलीधर, सेंटर फॉर माईक्रोफाइनेंस से शैलेन्द्र शर्मा, विशाल सिंह एवं कलस्टर की सभी महिलाएं उपस्थित रही I

