राधा अष्टमी पर श्री श्याम मंदिर में गूंजे राधा रानी के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sep 18, 2026 - 18:45
 0
राधा अष्टमी पर श्री श्याम मंदिर में गूंजे राधा रानी के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। कस्बे के नेताजी की गली स्थित श्री श्याम मंदिर में राधा अष्टमी का पावन पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, विशेष पूजा-अर्चना और भव्य संकीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालु जैकी खंडेलवाल ने बताया कि राधा अष्टमी का पर्व राधा रानी के प्राकट्य दिवस के रूप में श्रद्धाभाव से मनाया गया। सनातन परंपरा में श्री राधा जी को प्रेम, भक्ति और पूर्ण समर्पण का सर्वोच्च प्रतीक माना गया है।

उत्सव के दौरान मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और राधा-कृष्ण का भव्य श्रृंगार कर पंचामृत से अभिषेक किया गया। भक्तों ने युगल सरकार को फल, फूल व मिष्ठान का विशेष भोग अर्पित किया। संध्या काल में आयोजित भजन-संकीर्तन में महिलाओं और स्थानीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भजनों की मधुर धुनों पर भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। अंत में महाआरती कर उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है