वैश्य समाज की प्रतिभाओं का होगा सम्मान: राजगढ़ में रविवार को आयोजित होगा 19वां भव्य समारोह
राजगढ़, अलवर (अनिल गुप्ता)। राजगढ़ वैश्य महिला समिति की महत्वपूर्ण बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार कस्बे में आगामी 20 सितंबर को 19वां वैश्य प्रतिभा सम्मान समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष पदमा गोयल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार, 20 सितंबर को दोपहर के समय कस्बे के गोविंद देवजी बाजार स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा।
अध्यक्ष पदमा गोयल ने बताया कि समाज की होनहार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में समाज के कई गणमान्य लोग एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे।

