गुंदली में पेंथर मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा, वन विभाग को सौंपा

Sep 19, 2026 - 18:11
 0
गुंदली में  पेंथर मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा, वन विभाग को सौंपा

गुरला (बद्री लाल माली)। ग्राम पंचायत गुदली के डुंघारडा क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक घायल और बीमार पैंथर अचानक गली में आ पहुंचा। ग्रामीणों की सतर्कता और अदम्य साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीण जगदीश प्रजापत अपने खेत की ओर जा रहे थे, तभी रतन प्रजापत के खेत के पास गली में उन्हें एक पैंथर खड़ा दिखाई दिया। जगदीश द्वारा भगाने का प्रयास करने पर पैंथर ने उन पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक बीमार व घायल होने के कारण वह हमला नहीं कर सका।

ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, पैंथर को घेरा: घटना की सूचना तुरंत गांव में दी गई, जिसके बाद श्याम लाल सुथार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने एकजुटता और हिम्मत का परिचय देते हुए बीमार पैंथर को चारों तरफ से घेरकर सुरक्षित पकड़ लिया।

वन विभाग ने कब्जे में लेकर शुरू कराया इलाज: घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पैंथर को अपने कब्जे में लेकर तुरंत इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय भिजवाया।

इस दौरान मौके पर किशन लाल गुर्जर, प्रभु लाल गुर्जर, गोपाल लाल गुर्जर, रतन लाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की त्वरित सूझबूझ और साहस की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................