बयाना: राधा अष्टमी पर एक साथ गूंजा राधा नाम, 12 स्कूलों के 601 बच्चों ने ली नाम लेखन प्रतियोगिता में भाग
बयाना ,भरतपुर । राधा अष्टमी के पावन पर्व पर बयाना कस्बे में भक्ति और श्रद्धा का अनोखा नजारा देखने को मिला। श्री राधा रानी कीर्तन संस्था द्वारा क्षेत्र के एक दर्जन (12) प्रमुख विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के 601 विद्यार्थियों के लिए भव्य 'राधा नाम लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया।
संस्था के संयोजक राजेश गोयल ने बताया कि सभी विद्यालयों में श्री राधा रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए संस्था की ओर से प्रत्येक विद्यालय में वीक्षक (इन्विजिलेटर) नियुक्त किए गए थे, जिसमें स्कूल प्रशासन व शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला।
इन प्रमुख स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग: प्रतियोगिता में गिरिजा चिल्ड्रन एकेडमी, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्री एनएसबी बाल माध्यमिक विद्यालय, आदर्श विद्या मंदिर, ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ इंग्लिश स्कूल, परशुराम विद्या मंदिर, सरस्वती सेवा संस्थान, होली एंजेल्स इंग्लिश स्कूल, ऑक्सफोर्ड कान्वेंट स्कूल, आदर्श विद्या निकेतन एवं जैक एंड जिल सेकेंडरी स्कूल बयाना के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार: आयोजकों ने जानकारी दी कि आगामी सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को अतिथियों द्वारा विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, सभी विद्यालयों के संस्था प्रधानों का अभिनंदन किया जाएगा तथा प्रत्येक विद्यालय के 5-5 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम के दौरान राकेश गोयल, हेमंत मंगल, राजेंद्र पाल रावत, अमर सिंह चौधरी खटका, हुकम सिंह गुर्जर, सोनू मंगल, प्रदीप आर्य, बबिता जैन, अतेंद्र शर्मा, प्रेम पाराशर, राजेंद्र गर्ग लोहिया, भावना गुप्ता, अर्चना गर्ग, कीर्ति शर्मा, रेनू मिश्रा, वेद प्रकाश सैनी, मीनाक्षी उपाध्याय व विवेक सिंघल सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

