राजगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह 7 से 11:30 बजे तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

Sep 19, 2026 - 18:27
 0
राजगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह 7 से 11:30 बजे तक मेंटेनेंस के कारण बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता।

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL), राजगढ़ कार्यालय द्वारा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहने से संबंधित एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। 132 केवी जीएसएस राजगढ़ पर आवश्यक रख-रखाव (Maintenance Work) का कार्य किए जाने के कारण आगामी 20 सितंबर 2026 को सुबह 07:00 बजे से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी

सहायक अभियंता (HTM) तनिक कुमार बटवारा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरान 132 केवी जीएसएस राजगढ़ से निकलने वाले 33 केवी राजगढ़ एवं माचाडी फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी

ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित: इस मेंटेनेंस कार्य के चलते निम्नलिखित क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 11 केवी फीडर्स की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी:

  • राजगढ़ जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर्स

  • पलवा जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर्स

  • पाटन जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर्स

  • माचाडी जीएसएस से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडर्स

विद्युत निगम ने समस्त उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे इस तय अवधि (सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक) के दौरान अपनी आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था कर सहयोग प्रदान करें। निगम ने कार्य प्रगति के अनुसार शटडाउन के समय में थोड़े-बहुत बदलाव की संभावना जताई है और किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर संपर्क करने का सुझाव दिया है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................