वैर थाना क्षेत्र के 3 फरार आरोपियों पर एसपी ने घोषित किया 5-5 हजार का इनाम, धरपकड़ तेज

Sep 20, 2026 - 18:26
 0
वैर थाना क्षेत्र के 3 फरार आरोपियों पर एसपी ने घोषित किया 5-5 हजार का इनाम, धरपकड़ तेज

भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)। जिले में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भरतपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार मीणा ने वैर थाना क्षेत्र के तीन शातिर फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। इस संबंध में एसपी कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम पुलिस द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन तीन फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है, वे सभी वैर थाना क्षेत्र के समराया गांव के निवासी हैं:

  1. निजाम (37 वर्ष) पुत्र रमजानी, जाति गद्दी

  2. अकबर (20 वर्ष) पुत्र बरकत, जाति गद्दी

  3. अरशद (22 वर्ष) पुत्र बरकत, जाति गद्दी

गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जो भी व्यक्ति इन वांछित अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेगा या सटीक सूचना देगा, उसे 5-5 हजार रुपये की इनामी राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि संदिग्धों के दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................