सुहांस-अजरौदा सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ा जलभराव, ग्रामीणों में आक्रोश; अतिक्रमण के कारण पोखर में तब्दील हुआ मार्ग,

Sep 20, 2026 - 20:05
 0
सुहांस-अजरौदा सड़क पर अतिक्रमण से बढ़ा जलभराव, ग्रामीणों में आक्रोश; अतिक्रमण के कारण पोखर में तब्दील हुआ मार्ग,

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखंड वैर की ग्राम पंचायत सुहांस से ग्राम अजरौदा जाने वाले मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण के कारण जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्तर्गत आती है। लेकिन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। सड़क के दोनों ओर लोगों द्वारा मिट्टी डालकर किये गए अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी नहीं होने से सड़क मार्ग पर नाले की तरह पानी बह रहा है। एवं सड़क मार्ग पर जगह जगह पोखर जैसी स्थिति बन गई है। इससे वाहन चालकों एवं पैदल राहगीरों, बच्चे एवं बुजुर्गो को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तथा आए दिन दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मार्ग के पास ही एक विधालय स्थित है। जलभराव एवं सड़क मार्ग पर फिसलन होने के कारण विधालय आने जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जल भराव एवं सड़क मार्ग पर फिसलन होने से बच्चे गिर कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणजनों ने प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क मार्ग से अतिक्रमण हटा कर पानी की निकासी की तत्काल व्यवस्था की जाए।ताकि आवागमन सुचारू हो सके और होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए बताया कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण एवं युवा उग्र आन्दोलन करने को मजबूर होंगे।जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................