मेहनत और नवाचार को मिलेगा सम्मान, किसान बनेंगे कृषक पुरस्कार के हकदार; पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रूपये

Sep 24, 2026 - 21:08
 0
मेहनत और नवाचार को मिलेगा सम्मान, किसान बनेंगे कृषक पुरस्कार के हकदार; पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रूपये

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) किसानों के उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए जिले के पात्र एवं इच्छुक किसानों से 16 नवम्बर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
7 पंचायत समितियों के उत्कृष्ट किसान होंगे सम्मानित-
उप परियोजना निदेशक कृषि एवं परियोजना निदेशक आत्मा डॉ. तुलसी सैनी ने बताया कि भरतपुर जिले की सेवर, नदबई, बयाना, वैर, भुसावर, रूपवास एवं उच्चैन पंचायत समितियों में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, जैविक खेती, पशुपालन एवं डेयरी के साथ-साथ नवाचारी कृषि गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले किसानों को शामिल किया गया है। इनमें मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन एवं अजोला की खेती जैसी गतिविधियां भी शामिल हैं।
35 किसानों को मिलेगा पुरस्कार-
उप परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि इस वर्ष भरतपुर जिले से निर्धारित विभिन्न कृषि गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 35 किसानों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। जिसने पंचायत समिति स्तर पर 10 हजार रूपये नकद पुरस्कार एवं जिला स्तर पर 25 हजार रूपये नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
आवेदन के साथ ये दस्तावेज जरूरी-
उप परियोजना निदेशक आत्मा ने बताया कि इच्छुक किसान निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ अपनी कृषि गतिविधि के रंगीन फोटो, एक पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति तथा 6 माह से अधिक पुरानी नहीं होने वाली जमाबंदी की प्रति संलग्न करना आवश्यक होगा। किसान अपना आवेदन जिला स्तरीय आत्मा कार्यालय, भरतपुर एवं उप जिला स्तरीय सहायक निदेशक कृषि कार्यालय भरतपुर/बयाना व क्षेत्रीय सहायक कृषि अधिकारी, कृषि पर्यवेक्षक एवं कृषक मित्र के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 नवम्बर 2026 है।
पिछले 10 वर्षों में पुरस्कार पाने वाले किसान पात्र नहीं-
उन्होंने बताया कि विभाग के अनुसार जिन किसानों को विगत 10 वर्षों में आत्मा परियोजना के अंतर्गत कृषक पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है, वे इस वर्ष आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर पुरस्कार के लिए विचार नहीं किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................