पंचायत समिति कठूमर में सरपंच पदों की आरक्षण लॉटरी, 50 ग्राम पंचायतों का वर्गीकरण तय
कठूमर (दिनेश लेखी) पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर पंचायत समिति कठूमर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उपखंड अधिकारी कार्यालय कठूमर में नियमों के अनुसार ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों की लॉटरी निकाली गई। इसके बाद आरक्षण सूची जारी की गई, जिसमें कुल 50 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों का वर्गीकरण निर्धारित किया गया है।
जारी आरक्षण सूची के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 तथा सामान्य वर्ग के लिए 25 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें महिला आरक्षण का भी प्रावधान स्पष्ट रूप से किया गया है।
अनुसूचित जाति के 10 पद अनुसूचित जाति वर्ग में गंजपुरा पुरुष, भरीथल महिला, खेरली तर्फ रेला पुरुष, सुंडियाना महिला, बराडा पुरुष, डयोठाना पुरुष, इन्द्रावली महिला, तुसारी महिला, जांगरु महिला तथा बाडला पुरुष के लिए सरपंच पद आरक्षित किया गया है।
अनुसूचित जनजाति के 5 पद अनुसूचित जनजाति वर्ग में रीझवास, मकरेटा, अगराया महिला, सिटाहेडा महिला तथा बादसू ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है।
अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 पद अन्य पिछड़ा वर्ग में जहाडू महिला, इन्द्रा कॉलोनी, नागल रूपा महिला, दुधेरी, मसारी, जाडला, बल्देवपुरा महिला, रोनीजाथान महिला, टीकरी महिला तथा मथुराहेडा ग्राम पंचायत शामिल हैं।
सामान्य वर्ग के 25 पद सामान्य वर्ग में अडोली, अर्रूवा, बहतुकला महिला, बडोदाकान महिला, बसेठ महिला, मैंथना महिला, खोह महिला, भनोखर महिला, ईसरौता, जटवाडा, कालवाडी, टिटपुरी, टोडा महिला, तिगरिया महिला, तसई महिला, सौंख महिला, सहाडी महिला, नूरपुर महिला, कांकरोली महिला, खेडामैदा, रेटा, दयालपुरा, नाहर खोहरा टेंटपुर-कैमला तथा बेरका ग्राम पंचायतों को रखा गया है।
आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतों में संभावित सरपंच प्रत्याशियों की गतिविधियां तेज होने की संभावना है। आरक्षण के अनुसार अब विभिन्न वर्गों के इच्छुक उम्मीदवार अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में चुनावी तैयारियों में जुट सकेंगे। जारी सूची पंचायत राज चुनाव 2026 के तहत सरपंच पदों के आरक्षण से संबंधित है।

