सुमेरपुर पुलिस की नकबजनी के मामले में बड़ी कार्रवाई; 20 वर्षीय शातिर आरोपी गिरफ्तार
तखतगढ़ / सुमेरपुर (बरकत खा)
सुमेरपुर पुलिस ने नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक 20 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ के जरिए अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
पिंडवाड़ा क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार, दर्ज प्रकरण संख्या 310 (दिनांक 24.08.2026) के तहत बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के अंतर्गत नकबजनी का मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बारला ओड़ा (थाना पिंडवाड़ा, जिला सिरोही) निवासी सुरेश कुमार उर्फ सुसा (पुत्र हीरा राम गरासिया, उम्र 20 वर्ष) को धर दबोचा।
आपराधिक कड़ियों को खंगाल रही पुलिस
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से नकबजनी की इस घटना से जुड़े तमाम तथ्यों, चोरी गए माल और इसमें उसकी संलिप्तता की भूमिका को लेकर लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद मामले से जुड़े कई अन्य अहम खुलासे होने की पूरी संभावना है।

