भरतपुर में परिवहन मेले का आयोजन; परिवर्तन योजना के तहत वाहन स्वामियों को दी गई लाभों की जानकारी

Sep 29, 2026 - 19:36
 0
भरतपुर में परिवहन मेले का आयोजन; परिवर्तन योजना के तहत वाहन स्वामियों को दी गई लाभों की जानकारी

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, भरतपुर द्वारा 'परिवहन योजना' के व्यापक प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से कुम्हेर रोड स्थित जेएस फोरव्हील्स, बौरई में एक विशेष परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले में परिवहन निरीक्षक देवेंद्र सुंडा और डीलर्स द्वारा उपस्थित वाहन स्वामियों को योजना के प्रावधानों और मिलने वाले वित्तीय लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों को पंजीयन के लिए प्रेरित किया गया।

योजना के प्रमुख लाभ और प्रावधान

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अभय मुद्गल ने बताया कि एनसीआर क्षेत्र में बीएस-6 मानक वाले वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा 'परिवर्तन योजना' लागू की गई है। इसके तहत बीएस-4 या उससे पुराने मानकों वाले वाहनों को एनसीआर क्षेत्र से बाहर ले जाने या स्क्रैप कराने पर वाहन स्वामियों को आकर्षक लाभ दिए जा रहे हैं:

  • नया वाहन खरीदने पर: नया बीएस-6 वाहन खरीदने पर एक्स-शोरूम कीमत पर 8 प्रतिशत की छूट, 100 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क माफी, 5 प्रतिशत ब्याज माफी और 10 वर्ष तक मोटर व्हीकल टैक्स में छूट दी जा रही है।

  • फ्यूल सहायता और ईवी लाभ: पुराने वाहन को स्क्रैप कराने पर 4,800 रुपये तक की मासिक फ्यूल सहायता और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने पर 2.56 लाख रुपये तक का एकमुश्त लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इन लाभों का लाभ उठाने के लिए पुराने बीएस-4 वाहनों को एनसीआर क्षेत्र से बाहर बेचना होगा, जबकि बीएस-3 या उससे पुराने वाहनों को स्क्रैप कराना अनिवार्य है। इसके अलावा, यदि कोई वाहन स्वामी पुराना बीएस-6 वाहन खरीदकर एनसीआर में ही पंजीयन कराता है, तो उसे 10 साल तक मोटर व्हीकल टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट और 100 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क माफी का लाभ मिल रहा है।

जिले में अब तक 199 पंजीयन हुए पूरे

अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने बताया कि भरतपुर एनसीआर क्षेत्र के कुल 1552 वाहनों को इस योजना में शामिल किया गया है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर बैनर लगाने, पैम्पलेट बांटने और फोन कॉल के माध्यम से लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 199 लाभार्थियों द्वारा पंजीयन कराया जा चुका है। विभाग ने शेष पात्र वाहन स्वामियों से भी अपील की है कि वे जल्द से जल्द योजना का लाभ उठाएं और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपना पंजीयन करवाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................