भरतपुर में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान जारी; अस्पतालों की कैंटिनों और आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच

Sep 29, 2026 - 19:30
 0
भरतपुर में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान जारी; अस्पतालों की कैंटिनों और आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर के निर्देशानुसार और जिला कलक्टर कमर चौधरी के मार्गदर्शन में जिलेभर में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 24 से 30 सितंबर तक राजकीय एवं निजी अस्पतालों के अंदर संचालित कैंटीन, रसोइयों तथा अस्पतालों के आसपास के खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, निरीक्षण और नमूनीकरण का विशेष अभियान गतिमान है।

अस्पतालों के आसपास खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. गौरव कपूर ने बताया कि अभियान के तहत पिछले दिनों नदबई, हलैना और बयाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास संचालित भोजनालयों व खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई थी। इसी क्रम में गत 26 सितंबर को प्रदीप हॉस्पिटल, राज ट्रोमा, ऋग्वेद हॉस्पिटल, एमजे हॉस्पिटल और विनोद गुप्ता हॉस्पिटल के आसपास स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने (सम्पल) भी एकत्र किए।

साफ-सफाई और मानकों की पालना पर जोर

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव, खाद्य तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई। जिन संस्थानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाई गई, वहां संचालकों को सुधार नोटिस जारी कर कड़े खाद्य सुरक्षा मानकों की पालना करने के निर्देश दिए गए। विभाग का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों के आसपास आने वाले मरीजों और आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।

इस विशेष कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश शर्मा, रूप सिंह, रोशन लाल यादव, योगेश कुमार शर्मा, डॉ. संजय कुमार, महेंद्र यादव, हरीश कुमार, यशवेंद्र चतुर्वेदी, विकास रजाना, प्रियांशी यादव, कृतिका सैनी और विक्रम मीणा सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................