कृष्ण जन्मोत्सव पर दिखाई विभिन्न प्रकार की झांकियां,पचलगी की ढाणी नंदलाल वाली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा

May 26, 2022 - 21:14
May 26, 2022 - 23:34
 0
कृष्ण जन्मोत्सव पर दिखाई विभिन्न प्रकार की झांकियां,पचलगी की ढाणी नंदलाल वाली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा


उदयपुरवाटी / बाघोली / सुमेर सिंह राव
पचलंगी की ढाणी नंदलाल वाली में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को वामन अवतार व श्री कृष्ण जन्मोत्सव की कथाओं का वर्णन किया गया। कथावाचक वृंदावन के महाराज विजय कृष्ण ने  बताया कि मनुष्य को गौ रक्षा करने से फल मिलता है। गाय को घर में रखकर सेवा करनी चाहिए। गौमाता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। कथा में भगवान की  वामन अवतार की झांकियां सजाई और कृष्ण जन्मोत्सव पर घर घर जाकर बधाई बांटी। भगवान को पालकी में बैठा कर गोकुल में पहुंचाने आदि कथाओं का वर्णन किया गया। संगीतमय भजनों में कृष्ण जन्मोत्सव पर महिलाओं ने नृत्य पेश कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।आयोजक ओमप्रकाश चोटिया ने रसपान करवाया। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि में चल रही भगवान की रासलीला में विभिन्न प्रकार की झांकियां दिखाई गई।
इस दौरान रामनारायण शर्मा, दुर्गा प्रसाद, नागर मल, मूलाराम ,मनोज शर्मा, रामोवतार कुड़ी ,बंशीधर, नानूराम, सुनीता देवी, सुमन देवी, मेवा देवी, केसर देवी, राजू शर्मा अजय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................