बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत लीली विद्यालय में दी जानकारी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के प्रारम्भ होने के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में,महिला अधिकारिता विभाग अलवर द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र लक्ष्मणगढ़ में सहयोगी जन संबल संस्था लक्ष्मणगढ़ द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीली में बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी दी गई । बालिकाओं व महिलाओं को कानूनी और सामाजिक अधिकारों के बारे मे अवगत कराया।
घरेलू हिंसा, पास्को एक्ट, महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम, दहेज प्रथा , महिलाओं की सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 181,100,102, 1073, 1091, उपलब्ध कराए गए । प्रशिक्षण सामाजिक सलाहकार किरण वर्मा एवं विधिक सलाहकार सुनीता शर्मा द्वारा स्कूल की बालिकाओं विद्यालय के समस्त उपस्थित स्टाफ व प्रिंसिपल मुकेश राम मीणा रति राम गुर्जर व्याख्याता अमित शास्त्रीअध्यापक मनोहर लाल मीणा आध्यापक भागी रथ मीणा व्याख्याता द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया।