बदलती जीवनशैली में आयुर्वेद की अहम भूमिका; प्राचीन ज्ञान, आधुनिक जीवन और स्वस्थ भविष्य की नई दिशा -शर्मा

Nov 6, 2026 - 18:43
 0
बदलती जीवनशैली में आयुर्वेद की अहम भूमिका;  प्राचीन ज्ञान, आधुनिक जीवन और स्वस्थ भविष्य की नई दिशा -शर्मा

खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय सभ्यता और संस्कृति में आयुर्वेद का विशेष स्थान रहा है। आयुर्वेद केवल केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का विज्ञान है। हजारों वर्षों पुरानी यह चिकित्सा परंपरा आज भी आधुनिक जीवनशैली में अपनी उपयोगिता बनाए हुए है। डॉ. पूजा शर्मा (BAMS, MD), निदेशक वैदन्य आयुर्वेद हॉस्पिटल ने बताया कि वर्तमान समय में अनियमित खानपान, तनाव, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधियों में कमी के कारण मधुमेह, मोटापा, उच्च रक्तचाप, पाचन संबंधी विकार और जोड़ों के दर्द जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में आयुर्वेद व्यक्ति की प्रकृति, खानपान और दिनचर्या को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

 उन्होंने बताया कि आयुर्वेद का मूल उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना और रोगी के रोगों का उचित उपचार करना है। इसके लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, दिनचर्या और ऋतुचर्या का विशेष महत्व है। डॉ. शर्मा के अनुसार आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा एक-दूसरे के प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि रोगी की आवश्यकता के अनुसार दोनों का उचित उपयोग महत्वपूर्ण है। आधुनिक चिकित्सा जहां आपातकालीन उपचार और जटिल रोगों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, वहीं आयुर्वेद जीवनशैली, आहार-विहार और समग्र स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देता है। आयुर्वेदिक उपचार भी योग्य चिकित्सक की सलाह और उचित चिकित्सकीय मूल्यांकन के बाद ही अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाता है। आने वाली पीढ़ियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और अच्छी दिनचर्या के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।
धन्वंतरि जयंती पर संदेश
धन्वंतरि जयंती के अवसर पर हमें आयुर्वेद की प्राचीन विरासत का सम्मान करते हुए आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। सच्चा स्वास्थ्य केवल रोगों से मुक्ति नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन स्थापित करना है। धन्वंतरि जयंती की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................