भामाशाह ने सरकारी मिडल स्कूल कल्याणपुरा में विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र वितरण किए

Dec 6, 2025 - 11:42
Dec 6, 2025 - 12:24
 0
भामाशाह ने सरकारी मिडल स्कूल कल्याणपुरा में विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र वितरण किए

अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र की सरकारी मिडल स्कूल कल्याणपुरा में शुक्रवार को भामाशाह मंगल राम मीना ने सभी नन्हे बच्चे विद्यार्थियों को गर्म वस्त्र जैसे जर्सी टोपा इत्यादि वितरित किए।
इस दौरान रैणी एसीबीईओ रामस्वरूप मीना मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे, रामकृपाल मीना CBEO कार्यालय तथा विशिष्ट अतिथि स्थानीय सरपंच बिजेंद्र मीना एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता PEEO यादराम मीना तथा पंचायत राज कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष एस एस डाटाराम साहित स्थानीय एच एम जगदीश प्रसाद मीना मौजूद रहे। सभी अतिथियों का शाला परिवार की और फूल मालाओं से ओर साफा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।
इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन शारीरिक शिक्षक गोपी राम मीना ने किया।इस अवसर पर समस्त शाला स्टाफ ओर सभी विद्यार्थियों सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मीडिया को यह सारी जानकारी राज्य स्तरीय पुरुस्कृत शिक्षक कैलाश चन्द मीणा के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................