युवाओं को शिक्षित बनाना और समाज को नशामुक्त करना राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आवश्यकता-राज्यपाल

Nov 20, 2026 - 17:48
 0
युवाओं को शिक्षित बनाना और समाज को नशामुक्त करना राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी आवश्यकता-राज्यपाल

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को जिले के रूपवास क्षेत्र में बौकोली मोड़ स्थित मां केला देवी स्टोन क्रेशर परिसर में आयोजित 116 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने बगलामुखी राष्ट्र रक्षा महायज्ञ की पूर्णाहुति कार्यक्रम में भी भाग लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि 116 बेटियों का सामूहिक विवाह उत्सव सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने इस आयोजन को युवा महोत्सव की संज्ञा देते हुए आयोजकों की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से मुस्कान के पिता चन्द्रप्रकाश व्यास एवं अन्य आयोजकों के उस निर्णय की प्रशंसा की, जिसके तहत अपनी बेटी का विवाह भव्य सामूहिक आयोजन में कर गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग का अनुकरणीय संदेश दिया गया।
युवाओं को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाएं
राज्यपाल ने शिक्षा को व्यक्ति, परिवार और राष्ट्र की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि विवाह समारोहों में होने वाली अनावश्यक फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर उस धनराशि को बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर खर्च किया जाना चाहिए। बेटे-बेटियों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देकर इस योग्य बनाएं कि वे भविष्य में रोजगार, उद्योग एवं अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सकें तथा देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षित और संस्कारवान युवा ही सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव हैं। नशे से युवाओं को बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी
राज्यपाल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा युवा पीढ़ी की क्षमता, प्रतिभा और भविष्य को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने पड़ोसी देश की ओर से मादक पदार्थों के माध्यम से भारतीय युवाओं को कमजोर करने के प्रयासों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता जताई। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों और युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने गांव, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करें। परिवार, समाज और सामाजिक संगठनों को आगे आकर युवाओं को नशे से दूर रखने तथा उन्हें शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लेना चाहिए।
भारतीय संस्कृति में विवाह जीवनभर का संस्कार
राज्यपाल ने भारतीय संस्कृति में विवाह को महत्वपूर्ण संस्कार बताते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में विवाह केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी मिलन है। उन्होंने शादियों में दिखावे और अनावश्यक खर्च से बचने तथा सादगीपूर्ण आयोजनों को प्रोत्साहित करने की अपील की।
नवदंपतियों को सुखी वैवाहिक जीवन का मंत्र देते हुए राज्यपाल ने कहा कि दांपत्य जीवन में आपसी समझ, प्रेम, विश्वास और धैर्य का विशेष महत्व है। यदि पति-पत्नी में से किसी एक को क्रोध आए तो दूसरे को शांत रहकर परिस्थिति को संभालना चाहिए। इससे परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहता है। उन्होंने सभी 116 नवदंपतियों के सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में भरतपुर नगर निगम की महापौर अनुराधा सिंह, धौलपुर नगर परिषद सभापति गिरीश गर्ग, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. मदन सिंह राठौड़, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, महेंद्रसिंह मग्गो, सद्गुरु राजकुमार, गेंदालाल, मनोज भारद्वाज एवं कृपाल सिंह, बाबूलाल सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन, रिश्तेदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है