श्री श्याम मंदिर कठूमर का प्रथम वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया; गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा

Nov 20, 2026 - 17:55
 0
श्री श्याम मंदिर कठूमर का प्रथम वार्षिकोत्सव श्रद्धा व उल्लास से मनाया; गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा व कलश यात्रा

कठूमर (दिनेश लेखी। कस्बे के घूंधकुटी बगीची, मसारी रोड स्थित श्री श्याम मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव शुक्रवार को बड़ी श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर का आकर्षक फूलों व रोशनी से भव्य श्रृंगार किया गया।

मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सुबह शुभ मुहूर्त में बाबा श्याम की आरती के पश्चात मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं, वहीं पुरुष व युवा श्रद्धालु गाजे-बाजे और भक्ति संगीत की धुनों पर झूमते हुए बाबा श्याम के जयकारे लगाते चल रहे थे। कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और बाबा श्याम के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

  • महाआरती और भजन संध्या में सराबोर हुए भक्त

वार्षिकोत्सव के तहत शाम 6:00 बजे बाबा श्याम की भव्य महाआरती की गई। इसके पश्चात शाम 7:15 बजे से विशाल भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें आमंत्रित भजन गायकों ने बाबा श्याम के सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रखा। मंदिर कमेटी एवं श्याम प्रेमियों के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है