तखतगढ़: लंबे समय से चल रहे जल संकट का समाधान, हैंडपंप मोटर लगने पर वार्डवासियों ने जताया आभार
तखतगढ़ / बरकत खां
तखतगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 19 स्थित होली चौक, मुस्लिम कब्रिस्तान और मामाजी गली क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकने की परेशानी से वार्डवासियों को निजात मिल गई है।
हैंडपंप मोटर लगने से सुचारू हुई आपूर्ति पेयजल किल्लत की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर 19 के पार्षद अनराज मेवाड़ा ने तत्काल नगर पालिका तखतगढ़ के अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा से संपर्क कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया। पार्षद की पहल और अधिशासी अधिकारी की सक्रियता के चलते मामाजी गली, होली चौक और मुस्लिम कब्रिस्तान के पास हैंडपंप मोटर लगवाई गई, जिससे पेयजल आपूर्ति सुचारू हो सकी।
वार्डवासियों ने जताया आभार समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने पार्षद अनराज मेवाड़ा और अधिशासी अधिकारी महेंद्र बंजारा का आभार जताया। वार्डवासियों ने भविष्य में भी इसी तरह जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की अपेक्षा की। इस दौरान पार्षद भंवर मीना, सूरज वाल्मिकी, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन हीरागर, चंपालाल हीरागर, दौलत जीनगर, जिग्नेश जैन, देवाराम अध्यापक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

