खैरथल-तिजारा: वार्ड 13 के बूथ 80 पर रिपोलिंग जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच आज रात 9 बजे होगा फैसला

Nov 22, 2026 - 17:31
 0
खैरथल-तिजारा: वार्ड 13 के बूथ 80 पर रिपोलिंग जारी, कड़ी सुरक्षा के बीच आज रात 9 बजे होगा फैसला

खैरथल /हीरालाल भूरानी

खैरथल-तिजारा जिले की ततारपुर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 13 के बूथ नंबर 80 पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान (रिपोलिंग) जारी है। इस बूथ पर कुल 874 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें से दोपहर तक 48 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

ईवीएम खराबी के कारण लिया गया फैसला पंचायत समिति चुनाव के दौरान बूथ संख्या 80 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रक्रिया बाधित हुई थी। इसके बाद निर्वाचन विभाग ने इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया। रविवार को हो रहे इस पुनर्मतदान से वार्ड संख्या 13 के चुनाव परिणाम की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।

पुलिस और प्रशासन की पैनी निगरानी पुनर्मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी और एसपी की निगरानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्र पर किशनगढ़बास डीएसपी लालसिंह यादव, खैरथल तहसीलदार लालचंद वर्मा, ततारपुर थानाधिकारी महावीर सिंह शेखावत, मुंडावर थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा और सहायक उप निरीक्षक शिवदयाल सहित पुलिस व प्रशासन की टीम लगातार मुस्तैद है।

रात 9 बजे होगी मतगणना निर्वाचन विभाग के अनुसार, मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद रविवार रात 9 बजे मतगणना शुरू होगी और गिनती के तुरंत बाद आज ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................