24 नवंबर को मनेगी देव दीवाली: कार्तिक पूर्णिमा पर धरती पर उतरेंगे देवता, घर में इन 5 खास जगहों पर दीपदान से बरसेगी सुख-समृद्धि

Nov 22, 2026 - 17:48
 0
24 नवंबर को मनेगी देव दीवाली: कार्तिक पूर्णिमा पर धरती पर उतरेंगे देवता, घर में इन 5 खास जगहों पर दीपदान से बरसेगी सुख-समृद्धि

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

दीपावली के ठीक 15 दिन बाद कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को 'देव दीवाली' का पावन पर्व मंगलवार, 24 नवंबर को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह पर्व मुख्य रूप से देवताओं को समर्पित माना जाता है।

त्रिपुरासुर वध से जुड़ी है पौराणिक मान्यता पंडित लोकेश कुमार ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही देवताओं ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इसी विजय की खुशी में सभी देवताओं ने धरती लोक पर उतरकर काशी में दीये जलाकर उत्सव मनाया था। तभी से इस दिन को 'देवताओं की दीवाली' के रूप में मनाया जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विश्वनाथ, भगवान विष्णु और मां गंगा की विधिवत पूजा-आरती तथा दीपदान करने की परंपरा है।

सूर्यास्त के बाद घर में इन 5 स्थानों पर जरूर जलाएं दीये धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान करना ज्ञान, प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। पंडित लोकेश कुमार के अनुसार, इस दिन सूर्यास्त के बाद शाम के समय हर घर में कम से कम 5 दीये अवश्य प्रज्वलित करने चाहिए:

  • मुख्य द्वार पर: सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर सरसों के तेल के दो दीये जलाएं। इससे घर पर बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं पड़ता।

  • तुलसी और पूजा घर में: दो शुद्ध घी के दीपक तुलसी जी के पास और घर के मंदिर (पूजा स्थान) में जलाएं। इससे परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

  • जल स्थान और पीपल के पास: पांचवां दीपक घर में पानी रखने के स्थान पर प्रज्वलित करें। इसके अतिरिक्त यदि घर के आसपास पीपल का वृक्ष हो, तो वहां भी एक दीपक अवश्य जलाना चाहिए।

इसके साथ ही देव दीवाली के दिन गंगा स्नान, भगवान शिव की आराधना और सत्यनारायण भगवान की कथा श्रवण का भी विशेष पुण्य फल प्राप्त होता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................